सूर्य ग्रहण 2023 : आज आपको साल का आखिरी सूर्य ग्रहण देखने को मिलेंगा। आज का सूर्य ग्रहण भारतीय तिथि के समयानुसार रात्रि 8 बजकर 34 मिनट से रात को 2 बजकर 25 मिनट तक रहेगा। इस सूर्य ग्रहण का आकर वलयाकार जैसे देखने को मिलेंगा। इसमें सूर्य एक अंगूठी-नूमा रिंग आकार में देखने मिलेंगा। इस आकार के कारण इसे “रिंग ऑफ़ फायर ” कहा जाता है। हिन्दू पंचांग की माने तो ये सूर्य ग्रहण अश्विन महीने की सर्वपितृ अमावस्या पर लगेगा।
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण 2023

आज आपको साल का आखिरी और दूसरा सूर्य ग्रहण देखने को मिलेंगा। ये सूर्य ग्रहण ज्योतिषशास्त्र के अनुसार कृष्ण-पक्ष की अमावस्या पर लगेंगा। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार ग्रहण का विशेष महत्व होता है। आज सूर्य ग्रहण के दौरान सूर्य कन्या राशि और चित्रा नक्षत्र में विराजमान होंगे। साथ ही कन्या राशि के स्वामी बुध भी इस स्थान में होंगे और चित्रा नक्षत्र के स्वामी मंगल होंगे।
यह भी जाने : oneplus mobile phone : अब तक का oneplus का सबसे fastest चलने वाला फ़ोन
सूर्य ग्रहण 2023 के प्रभाव से बचने के लिए ये करे
सूर्य ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए हमे अपने आराध्य देव और सूर्य मंत्रो का जाप करना चाहिए। सूर्य ग्रहण समाप्ति के बाद हमे पूरे घर में गंगा जल से छिड़काव और गंगा जल दाल कर स्नान करना चाहिए। इस दिन सूर्य ग्रहण से बचने के लिए हमे गुड़,गेहू , तांबे के बर्तनो का दान करना चाहिए। इस दिन ये सब चीज़े दान करना बहुत शुभ माना जाता है।ग्रहण ख़तम होने के बाद हमे छः नारियल लेकर अपने सर पर से उतार कर बहते हुए जल में प्रवाहित करना चाइये। इससे सूर्य ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता है।
सूर्य ग्रहण 2023: जानिए सूतक काल कब से कब तक होगा

धार्मिक मान्यताओं की माने तो सूर्य ग्रहण के 12 घंटे पूर्व सूतक काल लग जाता है। सूतक काल में कोई भी शुभ काम और पूजा पाठ जैसे काम नहीं कर सकते। इस दौरान ये सब चीज़े करना अशुभ माना जाता है। सूतक काल वहा ही लगता है , जिस जगह सूर्य ग्रहण देखने को मिलता है। आज का सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा , जिस कारण आज के दिन सूतक काल नहीं लगेगा।
सूर्य ग्रहण 2023 : जानिए आज का सूर्य ग्रहण कहाँ- कहाँ दिखेंगा
हिन्दू धर्म और धार्मिक नजरिये के अनुसार ग्रहण की घटना विशेष महत्व्पूर्ण होती है। आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में देखने को नहीं मिलेंगा। यह सूर्य ग्रहण उत्तरी अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको, अर्जेटीना, कोलंबिया, क्यूबा, ब्राजील, पेरु और उरुग्वे जैसे देशों में देखने को मिलेंगा।
सूर्य ग्रहण का पौराणिक कथाओ में महत्व
पौराणिक कथाओ में ग्रहण की घटना को राहु-केतु के द्वारा सूर्य को निगलना माना जाता है। स्वरभानू कथा के अनुसार जब समुद्र मंथन के दौरान सभी देवी-देवता अमृतपान कर रहे थे तभी राक्षस स्वरभानू चुपके से जाकर अमृतपान कर लेता है। जिसका पता सूर्य और चन्द्रमा को लग जाता है और वो ये सब बात भगवान विष्णु को बता देते है।

जिससे भगवान विष्णु क्रोधित होकर स्वरभानु का सर धड़ से अलग कर देते है जिससे स्वरभानु सूर्य और चन्द्रमा से बदला लेने के लिए हर ग्रहण पर उन्हें निगल लेते है।
सूर्य ग्रहण 2023 के दौरान रखे ये सावधानियाँ
आज के दिन लगने वाला सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा ,जिस कारण इसका असर भारत में नहीं होगा। जिस वजह से आप अपना काम यथा वथ कर पाएंगे। फिर भी आपको बता दे की सूर्य ग्रहण के दौरान आपको कौन-कौन सी सावधानियां रखना चाहिए।

👉🏽 पूजा पाठ जैसे काम नहीं करना चाहिए और मंदिर में प्रवेश नहीं करना चाहिए।
👉🏽 घर में भी मंदिर के द्वार बंद कर देना चाहिए।
👉🏽सूर्य ग्रहण और सूतक काल में गर्भवती महिलाओ को घर के बाहर नहीं निकलना चाहिए और न ही सूर्य ग्रहण देखना चाहिए।
👉🏽 सूतक काल में कोई भी शुभ काम कार्य नहीं करना चाहिए ।
👉🏽ग्रहण के दौरान न ही खाना बनाना चाहिए ,न ही खाना-खाना चाहिए।
👉🏽ग्रहण के चलते हमे बाल और नाखुनो को नहीं काटना चाहिए।
नमस्ते , इस न्यूज़ वेबसाइट में आपको एंटरटेनमेंट , खेल , ऑटोमोबाइल , टेक्नोलॉजी से सम्भन्धित न्यूज़ देखने को मिलती , मैं NEWS TRENDING में 4 महीने से काम कर रहा हूँ।