Maruti Wagon R Flex Fuel : महंगे पेट्रोल को कहिये अलविदा,अब गन्ने के रस से चलने वाली है आपकी गाड़ी

Chanchlesh
5 Min Read
Maruti Wagon R Flex Fuel

Maruti Wagon R Flex Fuel : मारुती सुजुकी भारत में अपनी पहली फ्लेक्स फ्यूल कार लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। और यह कार गन्ने के रस से बने एथेनॉल से चलने वाली है। मारुती सुजुकी की इस कार का नाम मारुती वैगन आर फ्लेक्स फ्यूल होगा। और मारुती की इस कार को 2025 तक भारतीय मार्केट में लॉन्च की जा सकती है।

मारुती सुजुकी कंपनी इस कार को लॉन्च करने के पीछे कई कारण है। इसका पहला कारण यह है की पेट्रोल और डीजल के दाम दिनो-दिन बढ़ते जा रहे है। इससे लोगो को गाड़ी चलाने में काफी परेशानी हो रही है। और फ्लेक्स फ्यूल कारे पेट्रोल की तुलना में सस्ती होती है।इसलिए इनकी कीमती बढ़ते हुए पेट्रोल के दाम को कुछ कम करने में मदद मिल सकती है

Maruti Wagon R Flex fuel

मारुती सुजुकी ने ऑटो एक्सपो 2023 में अपनी लोकप्रिय हैचबैक वेगनआर का फ्लेक्स फ्यूल वर्जन पेश किया। यह कार 20% से 85% एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर चल सकती है। मारुती सुजुकी ने इस कार को स्थानीय इंजीनियरो के साथ स्वदेशी रूप से तैयार किया है।

वेगनआर फ्लेक्स फ्यूल में 1.2-लीटर नेचरल एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन दिया गया है।और इसी के साथ इस इंजन में कुछ बदलाव देखने को मिलते है। जो आपको एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल पर भी बेहतरीन प्रदर्शन दे सके। ये इंजन bs6 उत्सर्जन मानकों को पूरा करने में मदद करता है। और इंजन में 5-स्पीड मैन्युअल ट्रांसमिशन के साथ आता है।

मारुती सुजुकी का दावा है की वेगनआर फ्लेक्स फ्यूल पेट्रोल संस्करण की तुलना में 79% तक कम प्रदूषण करती है। इसके अलावा,इसके माइलेज भी पेट्रोल संस्करण के बराबर ही है।

Maruti Wagon R Flex Fuel
Maruti Wagon R Flex Fuel

Maruti Wagon R Flex fuel : आत्मनिर्भर भारत की और एक कदम

वेगनआर फ्लेक्स फ्यूल कार एक ऐसी कार है। जो की पेट्रोल और एथेनॉल पर चलती है। और ये एथेनॉल एक तरह का एल्कोहल है। जो की मकई,जाई,चावल और अन्य फसलों से बनाया जाता है। फ्लेक्स कार का उपयोग करने पर हमे पेट्रोल पर निर्भरता कम करने और आत्मनिर्भर भारत की और बढ़ने में मदद मिल सकती है।

भारत सरकार फ्लेक्स फ्यूल कार को बढ़ावा देने के लिए कई पहल कर रही है। केंद्रीय परिवहन मंत्री ,श्री नितिन गडकरी ने हाल ही में एक कार्यक्रम में उन्होंने फ्लेक्स फ्यूल कार का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया है। और उन्होंने कहा की फ्लेक्स फ्यूल कार का उपयोग करने से हमे महंगे पेट्रोल विदेश से खरीदने की कोईं जरूरत नहीं पड़ेगी।

यह भी पढ़े:-अब Toyota Fortuner मात्र इतने रूपये की किस्त में ले जाये घर जाने क़िस्त

फ्लेक्स फ्यूल ईंधन क्या होता है?

फ्लेक्स फ्यूल एक ऐसा ईंधन है जो की पेट्रोल,मेथेनॉल और एथेनॉल के मिश्रण से बना हुआ है। फ्लेक्स फ्यूल से चलने वाले वाहन के इंजन एक से अधिक प्रकार के ईंधन पर चलने के लिए डिजाइन किये जाते है। और फ्लेक्स फ्यूल इंजन में सामान्य पेट्रोल इंजन की तुलना में कुछ बदलाव किये है। लेकिन ये बदलाव आमतौर पर छोटे और अपेक्षाकृत सस्ते होते है।

फ्लेक्स फ्यूल का का निर्माण आमतौर पर मक्के,गन्ने या अन्य कृषि उत्पादकों से किया जाता है। इस निर्माण में स्टार्च या शर्करा को किण्वित करके एथेनॉल बनाया जाता है। फ्लेक्स फ्यूल का उपयोग करके जीवाश्म ईंधन पर निर्भरता को कम करने और ऊर्जा सुरक्षा में सुधार करने में मदद मिल सकती है।

फ्लेक्स फ्यूल ईंधन सामान्य पेट्रोल के मुताबिक काफी किफायती होता है। और वैसे भी भारत में पेट्रोल की कीमत 100 रूपए के आसपास है और वही एथेनॉल की कीमत की बात करें तो 60 से 70 रूपए के बिच है। इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल ईंधन का उपयोग करके वाहनों से होने वाले प्रदूषण में कमी आती है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *